मथुरा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से समरसता सेवा सप्ताह अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के निर्देशन में भाजपाइयों ने सामाजिक कार्यों के तहत मथुरा में यमुनाजी के घाटों पर स्वछता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने खुद घाटों की सीढ़ियों पर झाड़ू लगाई व नदी से कचरा भी निकाला।
जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की अगुवाई में समरसता सेवा सप्ताह के तहत यमुनाजी के घाटों पर भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों को स्वच्छ किया और सभी ने मिलकर यमुना जल से कचरा छान कर साफ किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो सेवा कार्यों में विश्वास रखता है। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है सेवा ही संगठन है। उन्होंने कहा भाजपा एक परिवार एक वर्ग या एक जाति की पार्टी नहीं बल्कि सर्वसमाज की पार्टी है। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय और राष्ट्रवाद के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रही है।
जिला प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्री यमुनाजी में और यमुना के प्राचीन घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया भाजपा यमुना जल प्रदूषण मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में के के पचौरी आशुतोष चतुर्वेदी बसंत चतुर्वेदी अंकित चतुर्वेदी अमित पाठक गौरव पाठक शिवकुमार रावत संजीव पाठक उपेंद्र चतुर्वेदी आशीष पाठक विजय चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.