मथुरा। जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता डा.राजन रिजवी को पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रदेश सपाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुसार उ.प्र. समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में राजन अहमद रिजवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जनपद के सपा नेता-कार्यकर्ताओं ने श्री रिजवी की नियुक्ति पर हर्ष जताया है। सपा महानगर अध्यक्ष डा. अबरार हुसैन का कहना है कि प्रो. राजन को उच्च पर दिए जाने से आम कार्यकर्ता का मनोबल बढा है। अपनी नियुक्ति पर श्री रिजवी का कहना है वह समूचे यूपी में भ्रमण कर आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी को जिताने का काम करेंगे। 2022 के चुनाव में इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है।