Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
मनोज वार्ष्णेय
राया (राजपथ मथुरा व्यूरो) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मथुरा के रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखाकर जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ किया । रविवार की रात्रि को जन रथयात्रा अन्य स्थानों से होते हुए राया पहुचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
जनविश्वास यात्रा कस्बो , देहात क्षेत्रो से होते हुए रात्रि साढ़े 9 बजे मांट रोड होते हुए राया के हाथरस मथुरा रोड तिराहे पर पहुची जहा मथुरा व्रन्दावन क्षेत्र के मेयर डॉ मुकेश आर्यबन्धु , नगर पंचायत राया के पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा , दुग्ध मत्स्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इसके पश्चात जनविश्वास यात्रा अलीगढ़ के लिए रवाना हो गयी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल , रामकुमार उपाध्याय , केके गौतम , गौरब बंसल , मोहित अग्रवाल , रामप्रकाश शर्मा , डॉ शिवत्त शर्मा , सभासद जितेन्द्र चौधरी , ललितमोहन गुप्ता , संजय गोयल , सुशील बंसल , दीपक वर्मा , आकाश शर्मा , राजेश पाठक , आशीष बंसल , नितेश पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
वही विधुत विभाग के उपखण्ड अधिकारी सामर्थ्य श्रीवास्तव , राजकुमार , लाला , शौरभ वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे । सुरक्षा को लेकर एसएसआई शिवकुमार शर्मा कस्वा प्रभारी चमन शर्मा , रोहित सिंधु सहित काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।