यूपी के चीफ सैकेट्री ने 15 नई मिनी ऑटो टिपर को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिखाई देगा अब कूड़ा

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन में शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा रिफाइनरी पर 15 नई मिनी ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन गाड़ियों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल होने से निगम की सीमा में पड़ने वाले ग्रामीण इलाको में कूड़ा एकत्रित करने में बहुत बड़ी कामयाबी मिलेगी।
इस मौके पर जिलाधिकारी पुलकित खरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय नगेन्द्र प्रताप उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण नगर आयुक्त अनुनय झा सीडीओ मनीष मीणा आदि अधिकारी तथा उमा मोटर्स के मालिक पवन चतुर्वेदी पीयूष चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
वही वृंदावन में हृदय योजना के अंर्तगत निर्मित घाटों पर सफाई एवम लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। हृदय योजना के अन्तर्गत निर्मित घाट कोयलिया घाट, करौली घाट, नाभा घाट, बिहार घाट के रख रखाव हेतु इस्कॉन मंदिर संस्था, गोरी गोपाल आश्रम, मिस्त्री ग्रुप संस्था को अधिकृत किया गया है।