यूपी के मुख्य सचिव कृष्ण कन्हाई की पेंटिंग देख हुए मंत्रमुग्ध

वृंदावन। देश के प्रख्यात चित्रकार पदम श्री कृष्ण कन्हाई की आर्ट गैलरी देखकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कृष्ण कन्हाई द्वारा बनाई गई पेंटिंग की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वास्तव में कृष्ण कन्हाई के हाथों में जादू है।
शुक्रवार को धर्म नगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेट्री दुर्गा शंकर मिश्रा बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने अद्धभुत पेंटिंगो को देखा। उनके साथ में डीएम पुलकित खरे एसएसपी शैलेश पांडे नगर आयुक्त अनुनय झा एसपी सिटी आदि अधिकारी मौजूद रहे।