मथुरा । शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति होटल ड्यूक पैलेस के मालिक वीरेंद्र अग्रवाल उर्फ वीरो सेठ का बीती रात्रि दिल का दौरा पड़ने से स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन की खबर पर ब्रज वासियों को सहज विश्वास नहीं हो रहा। मोक्ष धाम पर उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
वीरो सेठ के भाई राजेश बजाज के अनुसार बीती रात्रि रात को घर पर खाना खाने के पश्चात उनको उल्टी हुई जिसमें खून आया। तत्काल उनको निजी नर्सिग होम ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पूरे परिवार में हा हा कार मच गया। जिसने भी यह दुखद खबर सुनी है उनके राधा आर्चिड स्थित आवास पर पहुंच गया। 60 वर्षीय वीरों सेठ अपने मधुर व्यवहार के कारण पूरे जनपद में एक विशेष स्थान रखते थे प्रशासनिक अधिकारी हो या पुलिस अधिकारी राजनेता सभी से उनके बहुत ही मधुर संबंध थे। उनके पिताजी कन्हैयालाल बजाज मथुरा की हस्तियों में गिने जाते है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.