वृंदावन। नगर के देवी आटास रोड स्थित नव निर्माणाधीन एक अवैध कॉलोनी पर आज मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अवैध कॉलोनी का नाम गोलोकधाम बताया जा रहा है। आरोप है कि गोलोक धाम कॉलोनी के मालिक शक्ति मनचंदा ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए कॉलोनी बनाकर प्लाट काटना शुरू कर दिया।

अवर अभियंता मनीष तिवारी के अनुसार कॉलोनी में बनी सड़क प्लॉटों की नीव बिजली के खंभे आदि जेसीबी से तोड़ दिए गए। इस कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
सूत्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस कॉलोनी में प्लॉट खरीदे हैं। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में जिलाधिकारी द्वारा तैनात डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता धर्मवीर शर्मा, अवर अभियन्ता, विमल कोहली एवं प्रवर्तन दल की टीम पुलिस बल मौजूद रहा।