राया में व्यापारियों ने कटरा बाजार में खानपान की ठकेलो को न लगवाने को लेकर ईओ को दिया ज्ञापन

राया । कटरा बाजार में जाम की समस्या बन चुके ठकेल खोमचे खान पान की स्टालों के खिलाफ कटरा बाजार व्यापारी संघ ने शुक्रवार को ईओ को ज्ञापन दिया। बताते चले कटरा बाजार में एक सप्ताह पूर्व जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत ने कटरा बाजार में लगने वाली चाट पकोड़ी आदि की ठकेलो को हटवा दिया था। व्यापारी दुकानदारों का कहना है कि बाजार में ठकेल दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है अत्यधिक भीड़भाड़ हो जाने के कारण वहां पैदल निकलने में भी लोगो को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ साथ इन ठकेलो पर गैस सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा है। अगर कोई हादसा हुआ तो समस्या विकराल हो सकती है।

जिसको लेकर व्यापारियों ने एक ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार को दिया। और ठकेलो को बाजार में नही लगवाने का अनुरोध किया।वही इस प्रकरण में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जल्दी ही उच्च अधिकारियों से वार्तालाप कर इन ठकेल खोमचे वालो के लिये दुकाने लगाने के लिए जगह निर्धारित करा दी जायेगी। इस दौरान व्यापार मंडल के आलोक अग्रवाल अनुज अग्रवाल संदीप अग्रवाल कन्हैया लाल संतोष त्रिपाठी महेश काका संजीव कुमार मुरारीलाल अमित अग्रवाल दीपक अग्रवाल विनोद शर्मा ललितमोहन आदि व्यापारी मौजूद रहे।