मथुरा। रविवार को बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सफ़ाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस नगर निगम के जनरल गंज स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में
प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की पहल पर नगर निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
नगर निगम के सिटी जोन कार्यालय के सभागार में मुकेश आर्य बंधु महापौर एवम अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह द्वारा नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सर्टिफिकेट, पीपीई किट एवं शॉल वितरित करते हुए सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने कहा कि नगर निगम की मुख्य धुरी सफाई मित्र ही होते हैं। आज उनका सम्मान करके हमको गर्व महसूस हो रहा है। सफाई मित्रों द्वारा किए जाने वाले असाधारण कार्य से ही नगर निगम की पहचान बनती है। मथुरा वृंदावन नगर निगम के सफाई कर्मी खासकर महिला कर्मी काफी मेहनती और जुझारू हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। अपर नगर आयुक्त का यह संबोधन सुनकर सभागार मौजूद सफाई कर्मी मित्रो को तालियों से गूंज उठा।
समारोह में नगर स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरैशी जोनल सेनेटरी ऑफिसर एसएस यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम एवं समस्त सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.