2 दिन से पढ़ रही बारिश ने मथुरा में किया जन जीवन तहस-नहस, नगर आयुक्त ने घुटनों घुटनों पानी में चलकर कराई जल निकासी

मथुरा। 48 घंटे से पढ़ रही मथुरा में बारिश ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया है। शनिवार के बाद आज रविवार भी दोपहर तक बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। समूचे शहरी क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर के डूब क्षेत्र पॉइंट नया बस स्टैंड भूतेश्वर चौराहा होलीगेट आदि क्षेत्रों में भरे पानी को निकालने के लिए नगर निगम प्रशासन की टीम मुस्तैदी से काम कर रही है वही स्वयं नगर आयुक्त अनुनय झा देर रात तक घुटनों घुटनों पानी में चलकर पंपसेट चलवाते देखे गए। बारिश में भीगते हुए नगर आयुक्त ने अपने भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को पूरी मेहनत के साथ जल निकासी के निर्देश दिए।

शुक्रवार की रात्रि से प्रारंभ हुई बारिश ने पूरे दिन शनिवार और अब रविवार को भी अपने आगोश में ले रखा है। शहर की मुख्य सड़कों के अलावा कालोनियों और अलग-अलग निचले हिस्से वाले रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि जलभराव की स्थिति ज्यादा देर तक नहीं बन पाती क्योंकि बारिश कुछ देर के लिए थम जाती है जब तक पानी की निकासी काफी हद तक हो जाती है। बारिश के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
निरंतर हो रही बारिश से शहर में जलभराव वाले स्थानों पर नगर आयुक्त श्री झा ने आज सुबह 4:00 बजे स्वयं होली गेट, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवम् भूतेश्वर अंडर पास पर पहुंचकर जल निकासी कार्य कराया। उन्होंने जल निकासी के लिए स्थापित पम्प सेट्स लगातार चलाये रखने को कहा है।
अगले 2 दिन तक बारिश होने की संभावना देखते हुए नगर निगम की टीम को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
बारिश से होने वाले जलभराव वाले स्थानों पर जेडएसओ सुरेंद्र सिंह अवर अभियंता जल आशीष यादव कुमारपाल छत्रपाल सिंह एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।