मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। शहर के प्रमुख उद्योगपति के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी का एक मामला थाना सदर बाजार में दर्ज हुआ है।
गौशाला रोड शिवपुरी मथुरा निवासी इन्द्रपाल सिंह पुत्र हरि प्रसाद ने अपनी तहरीर में शहर के उद्योगपति विनोद कुमार गर्ग कसेरे पुत्र बाल मुकुन्द पर आरोप लगाया है कि कृष्णा नगर चौकी के सामने उनकी लगभग 1400 गज जमीन को धोखाधडी कर नक्शे में फेर बदल कर मुकुन्द रिसोर्ट में शामिल कर अनुचित लाभ ले रहे हैं। उनकी जमीन खसरा सं या 214/3 मु य मार्ग से लगी हुई है जिसकी तकसीद सिविल न्यायालय के वाद सं या 546/1991 के संशोधित आदेश दि. 26.07.2004 से सिद्ध होती है, जिसे वाद में 2018 में मुकुन्द रिसोर्ट में शामिल दिखा कर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण से नक्शा पास करा लिया। पुलिस ने 4 अक्टू. को धोखाधड़ी का मुकद्मा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी द्वारा की जायेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.