शहर को सुव्यवस्थित बनाने के लिए डीएम ने कसी कमर: मल्टीलेबल पार्किंग में ढकेल, खोंमचे वालों को लगानी होगी दुकान, गोविंद गंज सब्जी मंडी हटेगी
मथुरा। शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गुरूवार को विकास बाजार स्थित नवनिर्मित मल्टीलेबिल पार्किंग और होलीेगेट गोविन्दगंज में स्थापित अस्थाई सब्जी मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा मौजूद रहे।
मल्टीलेबिल पार्किंग के निरीक्षण में जिलाधिकारी श्री खरे को नगर आयुक्त ने बताया कि 246 फड़/दुकान यहां बनी हुई है जिसमें से 106 आवंटित हो चुकी है शेष 140 को देने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मल्टीलेबिल पार्किंग स्थित कुछ दुकानदारों ने डीएम को बताया कि यहां उनकी दुकानदारी नही हो रही है बंदरो की काफी समस्या है । इस डीएम ने कहा कि अब सभी दुकानदारों को यहां भेजा जायेगा। डीएम ने निरीक्षण में बिजली, पेयजल की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। ओपन थियेटर के संचालन की कार्यवाही की भी उन्होंने बात कही।

यहां से जिलाधिकारी नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर के साथ गोविन्द गंज सब्जी मंडी पहुंचे यहां उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि आप लोग मल्टीलेबिल पार्किंग में अपनी-2 दुकानों का संचालन क्यूं नही करते। इस पर दुकानदारों ने कहा कि सैकडों सालों से हमारे पुरखे यहां दुकान लगाते रहे है। इस पर डीएम ने कहा अब आप सबको यहां से हटना पडेगा। नगर आयुक्त ने कहा ये लोग बिना कानूनी कार्यवाही के यहां से हटेंगे नही इस पर डीएम ने सामान जब्तीकरण की कार्यवाही अभियान चलाने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा होलीगेट सहित शहर के आस-पास कहीं भी सडक पर ठेल-ढकेल फड पर सामान की बिक्री की इजाजत नही मिलेगी, सबको मल्टीलेबिल पार्किंग में ही अपने सामान की बिक्री करनी होगी।
वृन्दावन में जिलाधिकारी ने कन्हा एंव नंदी गौशाला के निरीक्षण में सूखा और हरा चारा का स्टॉक देखा। दोनों गौशालाओं पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।
निरीक्षण के दौरान निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजीव माहेश्वरी,
आर्कीटेक्ट मयंक गर्ग आदि मौजूद रहे।