लखनऊ। शासन ने मथुरा में तैनात आईएएस अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात प्रशांत नागर सहित दो आई ए एस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। मथुरा में एसडीएम सदर के पद पर तैनात प्रशांत नागर को मऊ जिले में सीडीओ के पद पर स्थानांतरित किया है वही सहारनपुर में तैनात मजिस्ट्रेट सुश्री प्रणता ऐश्वर्या को सीडीओ इटावा के पद पर भेजा है।
इनके अलावा पीसीएस अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी मऊ राम सिंह वर्मा को मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी इटावा संतोष कुमार को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर आयुष चौधरी को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एटा, उप जिलाधिकारी बिजनौर देवेंद्र सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर, नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद महेंद्र पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व औरैया, सुश्री ज्योति सिंह उप जिलाधिकारी जौनपुर को मुरादाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.