श्री अग्रवाल मंडल कृष्णा नगर धूमधाम से मनाएगा 25वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मथुरा । श्री अग्रवाल मंडल रजि. कृष्णा नगर द्वारा इस वर्ष 25वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष के आयोजन को रजत जयंती वर्ष के रूप में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल एवं मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान महोत्सव की पत्रिका का भी विधिवत विमोचन किया गया।

महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में यज्ञ के साथ होगा। 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे सनातन धर्म मंदिर कृष्णा नगर बाजार से 108 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। माता महालक्ष्मी जी के चित्र को विराजमान कर निकाली जाने वाली कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला डैम्पियर नगर पहुंचेगी। 16 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे मंडी समिति परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सोंख रोड और कृष्णा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए मुकुंद रिसॉर्ट पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा के बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें अतिथियों संरक्षकों और समाज के वरिष्ठ जनों का अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा।

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के माध्यम से समाज में एकता सेवा संस्कार और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के अंत में सभी अग्र-बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। पत्रिका विमोचन के अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल मोहन मिष्ठान मांगी लाल अग्रवाल आढ़तिया केशव अग्रवाल कराहरी वाले संजू लाला कराहरी वाले जयन्ती प्रसाद अग्रवाल जेएसआर ग्रुप गिरधारी लाल बंसल बंसल फूड डॉ. के.एम. अग्रवाल विनोद अग्रवाल रिफाइनरी अनिल अग्रवाल नौझील वाले सुरेश अग्रवाल चामुंडा और संतोष सिंघल महाराजा स्वरूप सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यकारिणी समिति में सचिन अग्रवाल (घी वाले),राजेश अग्रवाल (अधिवक्ता),संतोष सिंघल (राधावैली) गोविंद अग्रवाल (भगोना वाले), गणेश अग्रवाल (मोहन मिष्ठान भंडार), धीरज गोयल (फोटोस्टेट), सोनू अग्रवाल (S/B Gold), तरुण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (JK RMC), राजीव (फ्रूटी वाले), नवीन अग्रवाल (इंटरनेट), मनोज अग्रवाल (IOC), बंटी बिंदल (बिंदल मिष्ठान), सुरेश अग्रवाल (ठेकेदार), नीरज अग्रवाल (अडींग), बादल अग्रवाल (PKB), शैलेन्द्र अग्रवाल (आगरा बेरिंग), दीपक अग्रवाल (उसपार), सुमित अग्रवाल (बांके बिहारी) एवं दीपक (बर्तन) शामिल हैं।