मथुरा वृंदावन में गोवंश को लंपी बीमारी से बचाने के लिए नगर निगम ने बनाई रणनीति

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर क्षेत्र में लंपी रोग से ग्रसित गायों को उपचार एवं आइसोलेशन में रखने के लिए निगम ने रणनीति बनाई है इसको लेकर सोमवार को वृंदावन कार्यालय के मीटिंग हॉल में धर्मगुरु विभिन्न समाजसेवी संस्थानों के संचालको के साथ महापौर मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा मीटिंग की गई।
बैठक में नगर आयुक्त श्री झा द्वारा बताया गया कि नगर निगम द्वारा ग्राम-सुनरख में गौ-समाधि स्थल पर अस्थाई शेड्स बनाकर गो-वंशो को आइशोलेशन किया जा रहा है जिसका संचालन ध्यानमूर्ति संस्थान द्वारा किया जा रहा है। इस स्थल पर आवश्यकतानुसार नगर निगम द्वारा अन्य शेड्स का भी निर्माण कराया जाएगा।
महापौर ने कहा कि गौवंश में फ़ैली बीमारी के प्रति नगर निगम शुरू से ही सजग और सक्रिय है समाजसेवियों और नगर निगम के साझा प्रयास से यह सेवा बड़े स्तर पर की जा रही है।
इसी प्रकार अनेक समाजसेवी संस्थान एवं गोपेश कृष्ण महाराज मृदुलकान्त शास्त्री द्वारा लगभग 2 हजार गायो के रहने हेतु टैन्ट लगाकर अस्थाई शेड्स का निर्माण नगर निगम के द्वारा उपलब्ध करायी गयी कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक की भूमि किया जा रहा है जिस पर नगर निगम स्तर से समस्त शेड्स मे पेयजलापूर्ति हेतु पानी के टैंकर, प्रकाश व्यवस्था, बीमार गोवंशो हेतु गद्दे आदि की व्यवस्था की जायेगी। नगर निगम द्वारा उक्त स्थल पर विद्युत आपूर्ति हेतु कनेक्शन करा दिया गया है।
उक्त गौ-स्थलों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड से सेनेटाइज कराया जा रहा है। गौवंश को भू समाधि हेतु नमक आदि की भी व्यवस्था की गयी है।
बैठक में अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सहायक नगर आयुक्त डा. लवकुश गुप्ता रिजवान अहमद अधिशासी अभियन्ता (सिविल) रामानन्द त्यागी क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी श्रीगोपाल वशिष्ठ कार्यालय प्रभारी अरुण कुमार अवर अभियन्ता सिविल गोपाल प्रसाद शर्मा लिपिक निर्माण हरिकृष्ण गुप्ता कर अधीक्षक मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक कुंवरपाल अवर अभियन्ता(जल) सौरव अग्रवाल सफाई निरीक्षक राजेश रावत प्रकाश प्रभारी विष्णुकान्त शास्त्री ध्यानमूर्ति संस्थान के प्रतिनिधि हरिओम शर्मा विजयकिशोर वर्मा सुपरवाइजर निर्माण आदि उपस्थित थे।