वृंदावन में प्रेम मंदिर से छटीकरा तक चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

वृंदावन। सोमवार को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत प्रेममन्दिर से छटीकरा तक अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान को अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा स्पष्ट रुप से निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि/आम रास्ते पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण/अवैध कब्जा न होने पाये तथा अवैध कब्जो को चिन्हित कर प्रमुख मार्ग/आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये।
इसी क्रम में नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रेम मन्दिर से छटीकरा तक मार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को नगर निगम की टीम द्वारा हटवाया दिया गया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त डॉ. लवकुश गुप्ता प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ पवन शर्मा लिपिक कर विभाग गोपाल प्रसाद शर्मा लिपिक निर्माण विभाग सत्यप्रकाश दीक्षित विपिनबल्लभ लिपिक भरत राजपूत सौरव ठाकुर आदि एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम भी उपस्थित थी।