• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राजनीति

उमेश मकवाणा पर ‘AAP’ का एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए सस्पेंड

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राजनीति
0
उमेश मकवाणा पर ‘AAP’ का एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए सस्पेंड

उमेश मकवाणा

0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात के बोटाद से विधायक उमेश मकवाणा पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। उमेश मकवाणा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पांच साल के लिए ‘आप’ से सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जानकारी गुजरात के पार्टी अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने सोशल मीडिया पर दी।

गुजरात के पार्टी अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उमेश मकवाणा को पार्टी विरोधी एवं गुजरात विरोधी गतिविधियों के लिए पांच साल के लिए पार्टी से सस्पेंड किया जाता है।” उमेश मकवाणा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ‘आप’ के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, “जब मैं भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था, तो मेरा इरादा अपने समुदाय के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का था। लेकिन, अब मुझे लगता है कि हमारी पार्टी उस रास्ते से भटक रही है, इसीलिए आज मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों, विधानसभा में पार्टी के सचेतक पद, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने यह संदेश हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी भेज दिया है।”

इससे पहले उमेश मकवाणा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया।

उन्होंने केजरीवाल को चिट्ठी में लिखा, मैं आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर अंतिम ढाई साल से सेवा कर रहा हूं। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा में आम आदमी पार्टी सचेतक के रूप में सेवा कर रहा हूं। फिलहाल मेरी सामाजिक सेवाएं कम होने से, मैं आम आदमी पार्टी के तमाम पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का कार्य करूंगा। मुझे सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त करने के लिए मेरा आपसे अनुरोध है।

साल 2022 के चुनावों में उमेश मकवाणा ने बोटाद सीट पर भाजपा के धनश्याम विरानी को 2,779 वोटों के अंतर से मात दी थी। इस सीट पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सौरभ पटेल का प्रभाव माना जाता है। हालांकि, भाजपा ने जब उन्हें टिकट नहीं दिया था। फिर उनकी नाराजगी सामने आई थी। बाद में जब उमेश मकवाणा जीते थे, तो यह माना गया था कि मकवाणा की जीत में उनका समर्थन था।

Tags: #AAP takes action against mla Umesh Makwanasuspends him for 5 years for anti-party activities
Previous Post

शहरों में घर खरीदना गरीबों के बजट से कोसों दूर : राहुल

Next Post

ऋचा चड्ढा ने शेयर की अपनी लव स्टोरी, बोलीं- ‘प्यार दोस्ती है’

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
ऋचा चड्ढा ने शेयर की अपनी लव स्टोरी, बोलीं- ‘प्यार दोस्ती है’

ऋचा चड्ढा ने शेयर की अपनी लव स्टोरी, बोलीं- ‘प्यार दोस्ती है’

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, नेटवर्थ में इजाफा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर मस्क, संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार

December 16, 2025
सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

December 16, 2025
देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

December 16, 2025
मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

December 16, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4773008
Views Today : 4885

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved