भारत सेवा न्यास जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला संगठन : डॉ झूमि

मथुरा। भारत सेवा न्यास के तत्वाधान में स्व. श्रीमती सुबीरा पाण्डव कला चित्र प्रतियोगिता का आयोजन जल संरक्षण ,पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ ,पॉलिथीन हटाओ विषयों पर किया गया इसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी रवि तोमर ने द्वितीय कु. राधा ने तृतीय भावना ने प्राप्त किया। इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने बताया कि भारत सेवा न्यास अपने प्रकल्प भारत भविष्य के माध्यम से समय-समय पर इस तरह के आयोजन कराता रहता है । उन्होंने कहा कि प्रतिभा पैसों की मोहताज नहीं होती प्रतिभा अमीरी और गरीबी नहीं देखती । गरीबों में भी प्रतिभाओं का भंडार है बस उन प्रतिभाओं को पहचान कर मुख्य पटल पर लाने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद की वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक झूमि कुलश्रेष्ठ यादव ने कहा कि भारत सेवा न्यास जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला संगठन है और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को स्कूल जाने के लिए मोटिवेट करके तथा इस प्रकार के कंपटीशन ऑर्गेनाइज करा कर बच्चों में उत्साह का संचार करना सराहनीय कार्य है ।
भारत सेवा न्यास की सी.ई.ओ संगीता पाण्डव के कहा जरूरतमंद बच्चों को न्यास के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं आर्ट कंपटीशन, निबंध प्रतियोगिता, मोटिवेशन सेशन के माध्यम से जरूरतमंद होनहार बच्चों को प्रोत्साहन करना संस्था का उदेश्य है।
इस अवसर पर डॉ डीसी कुलश्रेष्ठ राधा कुलश्रेष्ठ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु सोलंकी भारत सेवा न्यास के प्रदेश अध्यक्ष रुस्तम लोधी प्रदेश सह संयोजक महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल जिला प्रभारी प्रेम शंकर शर्मा नेम कृष्ण लीन कृष्ण राकेश अनिल आदि मौजूद रहे।