मथुरा। युवा कल्याण विभाग व प्रादेशिक विकास दल के तत्वधान में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता मथुरा का आयोजन 15 सितं को सुबह 10 बजे से आरएसडी पब्लिक स्कूल गांव नगला माना सौंख रोड मथुरा पर किया जा रहा है जिसमें पुरुष वह महिला प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अशोक तिवारी और आरएसडी पब्लिक स्कूल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि आयोजन में 100 मीटर रेस 200 400 800 1500 3000 लंबी कूद ऊंची कूद गोला फेंक भाला फेंक कबड्डी कुश्ती वॉलीबॉल वेटलिफ्टिंग आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
कार्यक्रम व्यवस्थापक खेलगुरु बृजरतन अशोक शेखर पहलवान के अनुसार इस प्रतियोगिता में केवल मथुरा ब्लॉक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड लेकर आवे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.