मथुरा में अग्रकुल प्रर्वतक श्री अग्रसेन जी का सात दिवसीय जयन्ती महोत्सव 24 सित. से होगा प्रारम्भ , 25 को निकलेगी राम बारात
मथुरा। श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की सम्पन्न हुई प्रबन्ध समिति की बैठक में अग्रसेन जयन्ती के कार्यक्रमों की चर्चा की गयी। श्री अग्रवाल सभा श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति एवं श्री अग्रवाल सभा महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में अग्रकुल प्रर्वतक श्री श्री 1008 श्री अग्रसेन जी का सात दिवसीय जयन्ती महोत्सव आगामी माह में 24 सित. से 30 सित. 2022 तक आयोजित होगा जिसे धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। जयन्ती कार्यक्रमों के अंर्तगत श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की मुख्य रूप से दो दिन की भूमिका रहती है, जिसमें प्रथम दिन 26 सित को अग्रोहा विकास ट्रष्ट द्वारा आयोजित कलश यात्रा का स्वागत, महाराजा अग्रसेन चौक पर अभिषेक एवं पुष्पांजलि, श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट के प्रांगण में ध्वजारोहण, विष्व शान्ति एवं सदभावना के लिये वैदिक रीति से हवन का आयोजन, पुष्पांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं सहभोज का आयोजन होगा। दूसरे दिन 27 सित को कुलदेवी लक्ष्मीजी, सरस्वती जी व 18 राजकुमारों के साथ महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा अग्रवाल अतिथि भवन भरतपुरगेट से प्रारम्भ होकर घीयामंडी, चौक बाजार, कसेरट बाजार, स्वामीघाट होकर नगर भ्रमण करते हुये श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर पहुॅचेगी, यहॉ पर श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत करते हुये कुलदेवी लक्ष्मीजी, सरस्वती जी व 18 राजकुमारों के साथ महाराजा अग्रसेन जी को उपहार भेट करेंगे। महाराजा अग्रसेन की आरती के बाद शोभायात्रा कोतवाली रोड होते हुये अग्रवाल अतिथि भवन पर ही समापन होगा।
शोभायात्रा के समापन पर श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा चम्पा अग्रवाल इण्टर कॉलेज में आतिथ्य भोज का आयोजन किया जायेगा। जयन्ती के सभी कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हों इसके लिये श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के कार्यकारिणी सदस्य रोहित बिन्दल प्रेस वाले को मुख्य जयन्ती संयोजक तथा संयोजक मंडलों का गठन भी किया गया है। बैठक की अध्यक्षता धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महेश चन्द बंसल व संचालन मंत्री हेमन्त अग्रवाल द्वारा किया गया।
बैठक में श्री अग्रवाल सभा के प्रधानमत्री सुरेश चन्द्र अग्रवाल श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष जयन्ती प्रसाद अग्रवाल राजेश बजाज बॉकेलाल अग्रवाल घॅुघरू वाले राकेश अग्रवाल किशोर अग्रवाल कृष्ण मुरारी अग्रवाल नेताजी मनोहर लाल अग्रवाल रवि अग्रवाल मास्टर गोर्वधन दास नीनू नीरज अग्रवाल बॉबी हाथी योगेष गोयल शैलेष अग्रवाल सर्राफ छगन लाल कागजी जुगल किशोर अग्रवाल बैंक वाले नन्दकिशोर अग्रवाल विजय अग्रवाल किरोडी अजय अग्रवाल मास्टर कपिल अग्रवाल पी.एल.ए केशवदेव सर्राफ लावेश अग्रवाल कसेरे मनोज चौधरी पंकज चौधरी सर्राफ चौं अमित अग्रवाल सी.ए विकास अग्रवाल अतुल अग्रवाल मूर्तिवाले राज गोयल सी.ए विजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।