राया , (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मिट्टी खनन पर रोक के बाबजूद जनपद के कई स्थानों पर धड़ल्ले से मिट्टी का खनन जारी है। कस्वा राया क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए खनन अधिकारी ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शनिवार की रात्रि मिट्टी से भरे चार ट्रैक्टर ट्राली और एक मशीन को पकड़ लिया अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया फरार हो गए ।
खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक ओम हरि वाजपेयी ने शनिवार की रात्रि पुलिस बल के साथ नीमगांव रोड गांव चोकड़ा में छापामार कार्यवाही कर अवैध मिट्टी खनन करते हुए चार ट्रैक्टर ट्राली और एक मशीन को पकड़ लिया पुलिस को देखकर खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर माफिया फरार हो गए पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रालीयो और मशीन को पुलिस थाना राया ले आयी पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.