राया में दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पूर्व प्रधान बाप बेटे की मौत

राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। क़स्बा अंतर्गत बलदेव रोड गांव हवेली के पूर्व प्रधान और उनके पिता की धान के खेत मे हाइटेंशन लाइन के तार से करंट लगने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरा भाई झुलस कर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है आज सुबह 9 बजे गांव हवेली निवासी पूर्व प्रधान वीरपाल उनका छोटा भाई और पिता गांव ककरेटिया अपने धान के खेत में पानी लगाने गए थे खेत मे ग्यारह हजार की लाइन का तार टूटकर गिर गया जिससे भरत सिंह करंट की चपेट में आ गए उन्हें बचाने आये उनके दोनों पुत्र वीरपाल सिंह और भरत सिंह भी करंट की चपेट में आ गए। घटना कि जानकारी मिलते ही ग्रामीणों खेत की तरफ दौड़ पड़े और विधुत विभाग को इसकी जानकारी दी और लाइन बन्द करवायी।

मृतक पूर्व प्रधान वीरपाल।

तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया उपचार के दौरान पूर्व प्रधान वीरपाल (55) और उनके पिता अमर सिंह पुत्र गनपत सिंह (75) की दर्दनाक मौत हो गयी वही। उनके भाई भरत सिंह को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बतायी गयी है पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही भाजपा के क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंच गए और घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुखद घटना से कोहराम मच गया है।