मथुरा-वृंदावन में चलती फिरती प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों के दर्जनों उत्पादों की हुई चैकिंग, डेढ़ दर्जन मिले हानिकारक

मथुरा। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर में स्थित 20 पेड़ा विक्रेताओं की दुकान से सैंपल लेकर स्वचालित प्रयोगशाला से मौके पर जांच कराई। मौके पर 5 खाद्य उत्पाद ठीक नहीं पाए गए जिसको लेकर संबंधित दुकानदारों को सुधार के साथ चेतावनी दी गई। इसी प्रकार वृंदावन में भी मोबाइल प्रयोगशाला के बारे में जागरुकता अभियान चलाया गया और बड़ी संख्या में खाद पदार्थों की अलग-अलग दुकानों से करीब 3 दर्जन सैंपल लिए गए। यहां भी प्रयोगशाला में चेकिंग के दौरान एक दर्जन विभिन्न उत्पादों के सैंपल में कमियां पाई गई।
आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम तथा मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील/मोबाइल प्रयोगशाला द्वारा की गई। इसके साथ ही वृंदावन क्षेत्र में उक्त मोबाइल प्रयोगशाला द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से पेड़ा (20), दही (8) (5) घेवर (2) सोन पपड़ी (3) अन्य के सहित 38 सैंपल की मौके पर ही जांच की गई तथा आम जनमानस को घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों की जांच कैसे करें के संबंध में बताया गया। जांच में पेड़ा के 8, दही के 2,घेवर का 1 नमूना अधोमानक पाए गए वही ढोकला में कलर की पुष्टि हुई। चैकिंग से प्रतीत होता है कि धार्मिक स्थलों के आसपास बड़ी मात्रा में दूषित हानिकारक खाद्य पदार्थो की बिक्री कर दुकानदार आम लोगो के जीवन से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे।