वृंदावन। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद ब्रज प्रांत की बैठक अपर्णा शक्तिपीठ पानी घाट पर अपर्णा शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी बृजेश महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे सभी गौ रक्षकों को एक मंच पर लाकर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। बैठक में गौ भक्तो पर आने वाली समस्याओं का निदान करने पर चर्चा की गई। सभी गौ रक्षकों को जिम्मेदारियां दी गईं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी में पूज्य गौ माता खतरे में है इसके लिए सभी को काम करना होगा।
बैठक में संगठन के क्षेत्र प्रमुख गौ रक्षा संजीव कुमार पुंडीर प्रांत प्रमुख जगदीश दीक्षित मुकेश सह प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद अर्चना सक्सेना प्रांत उपाध्यक्ष गौ रक्षा जिला जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद विनोद राघव विकास पंडित विभाग संयोजक भारतीय गोवंश रक्षण गौ रक्षा विभाग विजय राघव विभाग प्रमुख गौरक्षा विवेक चौधरी विभाग संयोजक बजरंग दल डॉ एके सैनी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ज्ञानेश गौर विभाग संत संपर्क प्रमुख मुकुंद दास जिला संत संपर्क प्रमुख राजू राजपूत जिला संयोजक बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख राजन चौधरी पंडित ललित शर्मा बीएल पांडेय जिला मीडिया प्रभारी नेत्र राज सिंह जिला गोरक्षा प्रमुख आकाश हिंदू बजरंग दल प्रखंड संयोजक आदि के साथ सैकड़ों गौ रक्षक बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में कुछ नवीन घोषणाएं भी हुई संगठन की मजबूती पर बल दिया और गौ माता के रक्षण संवर्धन गोवंश हत्या मांस के निर्यात आदि पर चर्चा हुई एवं गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प लेते हुए बैठक का समापन हुआ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.