मथुरा। देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन पर समूचे राष्ट्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह मिष्ठान वितरण कार्यक्रम और आतिशबाजी की जा रही है। गुरुवार को शहर में होली गेट भाजपा महिला मंडल ने महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विजय के उपलक्ष में में मिष्ठान वितरण किया जिसमे महानगर मंत्री मण्डल प्रभारी माधुरी सिंह मंडल अध्यक्ष तनुजा महामंत्री आरती एवं संगीता खन्ना रेनु गुप्ता ऊषा सिंह सुषमा सक्सेना आशा उपाध्याय व मीना अरोड़ा उपस्थित रही।
भाजपा नेत्री माधुरी सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन से स्पष्ट हो गया कि भाजपा सर्वजन सर्व समाज की पार्टी है। देश के सर्वोच्च पद पर मुर्मू को आसीन कराके इतिहास बना दिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.