मथुरा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई एवं श्री कृष्णा अहिरानी यदुवंशी ब्रजवासी परिवार की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक महेश बाबूराव के कोतवाली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ गीता पूजन एवं भगवान श्रीरामचंद्र जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात गीता के भक्ति योग के श्लोकों का महिलाओं द्वारा पाठ किया गया। तदोपरांत पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम संयोजक नीतू राम अवतार द्वारा चंदन तिलक व पुष्प वर्षा के साथ किया गया।
बैठक में यमुना प्रदूषण, साफ-सफाई एवं ब्रज की संस्कृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। महानगर अध्यक्ष अंजू यादव ने वर्षभर के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर एजुकेशन, सिलाई, कढ़ाई व अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना समाज और देश के विकास के लिए आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव, प्रमुख महासचिव वशिष्ठा यादव, आरती यादव, नीतू राम अवतार यादव, आशा व रामवीर यादव ने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार एवं गीता अध्ययन पर बल दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराने तथा बढ़ती बीमारियों के निदान के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।बैठक में पिंकी यादव पूनम बॉबी नगीना मीणा गीता मंजू अग्रवती बबीता सुनीता ओमवती आशा अंजू गोमती चंद्रकला बबली सीमा गीता शशि प्रभा उमा काजल आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.