राया (मथुरा)। ब्रज क्षेत्र के राया कस्बा स्थित गणेशबाग में माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर 70वें प्रसिद्ध आतिशबाजी मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले को देखने के लिए दूर-दराज से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाज कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात में रसिया दंगल का भी आयोजन हुआ तथा ठाकुर गोपाल जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।
मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश एवं एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट द्वारा आतिशबाजी का रिमोट बटन दबाकर किया गया। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यदि राया क्षेत्र की कोई ग्राम सभा भूमि उपलब्ध कराती है तो क्षेत्र के बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम बनवाया जाएगा।
ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि ऐसे मेले और महोत्सव आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। आतिशबाजी के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मेले में विशेष आकर्षण पैदा किया और सतरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा।
इससे पूर्व मुख्य अतिथियों ने माता मनकामेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कमेटी द्वारा अतिथियों का चुनरी ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आतिशबाजी के पश्चात रसिया दंगल का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर, मेला संचालक मनोज नागर, विधायक प्रतिनिधि तरुण प्रकाश, अरविंद शर्मा, भूपेश अग्रवाल, विशाल पाराशर, अनिल रावत, सोनू सिरोही, मनोज वार्ष्णेय, विकास चौधरी, पीयूष शर्मा, सचिन अग्रवाल, रविकांत वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल एवं मोहित गौड़ ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.