मथुरा। जनपद में तेजी से प्रसद्धि पा रहा केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पाली डूंगरा चिकित्सा क्षेत्र में नित नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और आए दिन एडवांस सर्जरी भी कर रहा है केएम हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग ने आयुष्मान भारत लाभार्थियों के नि:शुल्क दो सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किए है। इस सफलता के पश्चात मथुरा के लोगो को दिल्ली फरीदाबाद नोयडा आदि स्थानों पर कूल्हे की समस्या के कारण जाना नहीं पड़ेगा।
पहले मरीज दाऊजी राम उम्र लगभग 65 साल 6 महीने से कूल्हे में चोट की वजह से परेशान थे जब वह अस्पताल में पहुंचे तो ओपीडी में डॉक्टर ने उन्हें कूल्हे में अधिक परेशानी की वजह से कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी मरीज की सहमति के बाद डॉ. विष्णु पांडे व उनकी टीम ने सफल कूल्हे का प्रत्यारोपण किया और दूसरे मरीज मोहन सिंह जिनकी उम्र लगभग 56 साल करीब 4 महीने पहले गिर जाने से कूल्हे में चोट लग गई थी उनका भी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार ने कूल्हा प्रत्यारोपण किया। दोनों मरीजों ने ऑपरेशन के 2 दिन बाद ही चलना आरंभ कर दिया। यह दोनों सफल प्रत्यारोपण हॉस्पिटल में हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हर्षित जैन की देखरेख में हुए।
कॉलेज के चेयरमैन व जिला पंचायत अध्यक्ष मथुरा किशन चौधरी ने हड्डी विभाग के समस्त डॉक्टर को व उनकी टीम को सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके मरीज को स्वस्थ और घर भेजने पर बधाई दी है। इस मौके पर कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर डीडी वर्मा प्रिंसिपल डॉ. पीएन भिसे व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.