न्यूरोथेरैपी कार्यशाला एवं अखिल भारतीय एकल आरोग्य केंद्र की त्रि-दिवसीय बैठक का समापन
वृंदावन। आरोग्य पीठ वृंदावन में सोमवार को न्यूरोथेरैपी आरोग्य केंद्र का शुभारंभ संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल संघ के पश्चिम उत्तर क्षेत्र प्रमुख महेन्द्र केशव धाम के निदेशक ललित, भागवताचार्य संजीव कृष्ण शास्त्री एवं कौशलाचार्य राम गोपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुये डॉ कृष्ण गोपाल ने भारत के अनेक प्रान्तो से आये हुये विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आरोग्य व न्यूरोथेरैपी मस्तिष्क के प्रमुख रसायनों में से किसी एक की भी कमी होने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम बिगड जाता है। तब हम न्यूरोथेरैपी द्वारा ऑत के नर्वस सिस्टम को उकसाकर मस्तिष्क की उस बिमारी को ठीक करते है जैसे पाॅर्किंसन, मस्तिष्क, डिसऑर्डर, इत्यादी । न्यूरोथेरैपी न केवल एक वैदिक ज्ञान है बल्कि विज्ञान से भी सामंजस्य रखती है यह खास तरीको से शरीर की विभिन्न ग्रंथियो को उकासकर शरीर के अन्दर रक्त संचार की गड़बडियो को ही नही बल्कि हार्मोंस, ऐजाइम्स और विटामिन्स इत्यादि के असंतुलन को भी सुधारती है ।
संस्थापक कौशलाचार्य रामगोपाल दीक्षित ने कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो और रोगियो की संख्या दिन -प्रतिदिन गुणात्मक वृध्दि कर रही हो उन रोगो का उपचार भी संभव न हो रख-रखाव भी मॅहगा होने के कारण सामान्य व्यक्ति भी पहुंच से बहुत दूर की बात है ऐसे मे न्यूरोथेरैपी सामान्य जन के लिये आशा की किरण साबित हो रही है। इसी उम्मीद से हम विश्व कल्याण हेतु न्यूरोथेरैपी को विश्व की आवश्यकता समझते है। इस अवसर पर संरक्षक गोविंदराम अग्रवाल मनोज राघव नवीन कपूर अन्जू शर्मा राजेंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.