चेयरमैन ने लगाया नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप, डीम से की शिकायत

छाता (राजपथ मथुरा ब्यूरो / अरुण ठाकुर) कोसीकला में नगर पालिका की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच में कोसीकला के चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को समाधान दिवस के दौरान एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि फर्जी तरीके से नगर पालिका की जमीन को बेच दिया गया है और इस जमीन का फर्जी दाखिला खारिज कराने में नायब तहसीलदार राखी शर्मा और लेखपाल अजीत सिंह का हाथ है। साथ ही नरेंद्र गुर्जर ने आरोप लगाया कि इन दोनों अधिकारियों ने मिलीभगत करके गलत तरीके से दाखिल खारिज करा दिया है और बिना उनकी सुनवाई किए दूसरे पक्ष को सरकारी जमीन ही बिकवा दी साथ ही।
उन्होंने उच्चाधिकारियों से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने उपजिलाधिकारी छाता श्वेता सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।