मथुरा। नगर निगम के मानस नगर महौली रोड के पार्क में नालियों के गंदा पानी से भरे टैंक से रिस रहे पानी के कारण स्थानीय नागरिको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । पार्क में टहलने वाले लोगो के अलावा खेलने वाले बच्चों ने नगर आयुक्त से तत्काल समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
बताया जाता है कई महीने से सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा पानी एवं बरसात का पानी टैंक में जाता है फिर यह ओवरफ्लो होकर पानी पार्क में ही भर जाता है जिससे कॉलोनीवासियों को बहुत दिक्कत होती है। छोटे-छोटे बच्चे में बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियो को बताया जा चुका है परन्तु कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.