मथुरा। जनरल गंज में नगर निगम के समीप सुभाष इण्टर कॉलेज के पास कूडे में प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री की तस्वीर मिलने पर एक सविंदा सफाई कर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के संविदा सफाई कर्मी बॉबी पुत्र दुलीचन्द द्वारा कूड़ा एकत्र किया जा रहा था जिसमें किसी ने साफ़ सफाई करने के दौरान प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री की तस्वीर डाल दी थी उसको देख कुछ लोगो ने उक्त सफाई कर्मी को टोका । इस पर बहस विवाद हो गया। लोगो के समझाने पर उसने तत्काल तस्वीर को कूड़े से हटा दिया। अधिकारियो जब इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। नागरिको का कहना था कि कूड़े में पड़ी तस्वीर को उक्त सफाई कर्मी ने हटाकर अलग नहीं रखा वरन अपनी ढकेल में डाल लिया।
इस कृत्य में सफाई कर्मी की लापरवाही परिलक्षित होती है एवं नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा संविदा सफाई कर्मी बॉबी पुत्र दुलीचन्द पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गयी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.