राया , (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) मथुरा की पांचों सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कस्वे में हर्ष की लहर दौड़ गयी। भाजपा कार्यकर्ताओ एबं समर्थको ने बुल्डोजर पर सवार होकर जश्न मनाया । इस दौरान जगह जगह आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया। गुरुवार साय को हाथरस रोड भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बुल्डोजर पर सवार होकर जय श्री राम मोदी योगी जिंदाबाद बुल्डोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मथुरा रोड नेहरू पार्क पहुचे जहा ढोल तासे के साथ नाचते हुए जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया । इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल रामप्रकाश शर्मा सभासद ललितमोहन गुप्ता सुशील बंसल गौरब बंसल हरिमोहन सोलंकी अशोक वर्मा संजय गोयल दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।
क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश का बलदेव विधानसभा की सीट पर भारी बहुमत से विजयी होने पर मांट रोड श्री राम मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । हर्ष व्यक्त करने बालो में राया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा अनिल रावत डॉ राजेश अग्रवाल चंद्रमोहन अग्रवाल गिर्राज किशोर अग्रवाल राहुल अग्रवाल प्रभात अग्रवाल हरवीर रावत वीरपाल भूपेश अग्रवाल रवि कुमार श्रीवास्तव मुकेश अग्रवाल मनोज चौबे , मां मनकामेश्वरी देवी मेला कमेटी के विशाल पराशर मेला संयोजक मनोज नागर पुनीत चौबे कालीचरन अग्रवाल राजन भट्ट चंदन सक्सेना आदि प्रमुख रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.