लखनऊ। विधान सभा चुनाव में डेढ़ दर्जन प्रत्याशी ऐसे रहे जो कि कुछ वोटो से हारे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे और सपा उम्मीदवार राकेश वर्मा महज 217 वोट से हार गए। योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी को 315 वोट से शिकस्त मिली। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर जीत हार का अंतर 500 से कम तो 15 सीटों पर एक हजार से कम रहा। इनमें से आठ सीटों पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी निषाद पार्टी को जीत मिली। वहीं छह सीटों पर सपा उम्मीदवार को जीत मिली। जिन 11 सीटों पर जीत हार का अंतर 500 से कम रहा। उनमें से सात पर भाजपा और चार सीट पर सपा उम्मीदवारों को जीत मिली। बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर भाजपा के अशोक कुमार राणा 203 वोट से जीते। उन्होंने सपा के नईमुल हसन को हराया। बाराबंकी जिले की कुर्सी सीट पर भाजपा के सकेंद्र प्रताप महज 217 वोट से जीत सके। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे और सपा उम्मीदवार राकेश वर्मा को हराया।
इस चुनाव में छह सीटों पर जीत हार का अंतर दो सौ से तीन सौ के बीच रहा। धामपुर और कुर्सी के अलावा नहटौर में भी भाजपा उम्मीदवार ओम कुमार को महज 258 वोट से जीत मिली।
यूपी चुनाव में कुल छह उम्मीदवार तीन सौ से कम अंतर से जीते। इनमें तीन भाजपा तो तीन सपा के थे। बिजनौर जिले की चांदपुर सीट से सपा के स्वामी ओमवेश ने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 वोट से हराया। बाराबंकी जिले की रामनगर सीट से सपा के फरीद महफूज किदवई जीते। उन्होंने मौजूदा विधायक और भाजपा उम्मीदवार शरद अवस्थी को 261 वोट से हराया। सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट इस बार भी भाजपा के खाते में गई। यहां सपा के ताहिर खान महज 269 वोट से जीते।
चुनाव से ऐन पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले धर्म सिंह सैनी भी हार गए। योगी सरकार में मंत्री रहे सैनी को भाजपा के मुकेश चौधरी ने हराया। लगातार चार बार विधायक रहे सैनी को महज 315 वोट से हार का मुंह देखना पड़ना।
योगी सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख बिलासपुर सीट से जीतने में सफल रहे। उन्होंने सपा के अमरजीत सिंह को 269 वोट से हराया। रामपुर जिले में बिलासपुर के अलावा भाजपा को मिलक सीट पर भी जीत मिली। यहां भाजपा की राजबाला सिंह ने सपा के विजय सिंह को 5,912 वोट से हराया। जिले की रामपुर, स्वार और चमरौआ सीट सपा के खाते में गई। रामपुर से आजम खान, स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और चमरौआ से नसीर अहमद खान फिर से जीते।
आठ सीटें जीतने वाली जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को दो सीटों पर करीबी हार का सामना करना पड़ा। इनमें नहटौर और बड़ौत सीटें शामिल हैं। बड़ौत में रालोद उम्मीदवार जयवीर महज 315 वोट से हार गए वहीं नहटौर से रालोद के मुंशी राम को मात्र 258 वोट से हार का सामना करना पड़ा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.