गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी मेघश्याम 42 हजार से अधिक वोट से जीते

मथुरा। जनपद में विधानसभा चुनाव की चल रही मतगणना में पहला परिणाम गोवर्धन सीट का आया है। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह करीब 42 हजार 440 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उनको कुल वोट 99 हजार 572 मत प्राप्त हुए। दूसरे नम्बर पर बसपा प्रत्याशी राजकुमार रावत को 57 हजार 132 मत, रालोद सपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 55 हजार 247 मत प्राप्त हुए है।