मथुरा से श्रीकांत शर्मा 81 हजार 336 मतों से आगे

मथुरा। मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट पर 26 राउण्ड की मतगणना के पश्चात भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा 81 हजार 336 मतों से आगे चल रहे है। उनको 1 लाख 21 हजर 189 मत मिले है। निकट तम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को 39 हजार 853, बसपा प्रत्याशी एस.के. शर्मा को 16 हजार 186 जबकि सपा प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल को 11 हजार 862 मत मिले है। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी।