मथुरा पोंलिग बूथ के बाहर बृद्व की अचानक मौत

मथुरा। महावन के शाहपुर पोंलिग बूथ पर वोट डालकर दरवाजे से बाहर निकलते ही बृद्व की अचानक मौत हो गयी। बृद्व की मौत से पोंलिग बूथ पर हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। बताया जाता है। कि महावन के गांव नगला पीपरी निवासी 71 वर्षीय नत्थी लाल बघेल 11:30 अपने भतीजे राकेश के साथ मतदान करने गए थे। गांव के समीप शाहपुर पोलिंग बूथ पर वोट डाल कर दरवाजे से बाहर निकलते ही अचानक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।