मथुरा। मांट विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को मतदान के दौरान सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक के बीच कहासुनी हो गई। गठबंधन प्रत्याशी का आरोप है कि मांट पुलिस उनके साथ भेदभाव कर रही है। पुलिस पर कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया। कस्बा मांट में तहसील के सामने गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह में कार्यकर्ताओं को लाठी मारने को लेकर कहासुनी हो गई। संजय लाठर ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी करेंगे।