मथुरा। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओ में जोश दिखाई दिया वही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में गजब का उत्साह है। आज ख़ास बात ये रही कि शादी के बाद एक दूल्हे ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद अपनी दुल्हन को घर ले गया। दूल्हे के साथ आए बरातियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए जिले में 1104 मतदान केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए हैं। इस बार 18.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है। सदर क्षेत्र के रहने वाले ईशान पांडे की शादी बुधवार रात को एक मैरिज होम में संपन्न हुई।
गुरुवार सुबह ईशान ने अपनी दुल्हन को घर ले जाने से पहले मतदान करने पहुंचे। उन्होंने ज्ञान ज्योति जूनियर हाईस्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान किया। ईशान पांडे ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। बूथ पर ईशान के साथ लाइन में खड़े अधिवक्ता संजय गौड़ एड. ने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र में हर वोट जरूरी होता है। नवविवाहिता लताश्री अपनी ससुराल भरतपुर से मथुरा में मतदान करने आई। उन्होंने सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। हाल ही में लताश्री की शादी हुई है। उनका मथुरा की मतदाता सूची में नाम है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.