मथुरा में एसएसटी टीम ने पकड़े लाखों रुपए, नगद रु लाने ले जाने वालों के होश फाख्ता

मथुरा। एसएसटी टीम ने चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों से 1 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद कर जब्त किए हैं। विधानसभा निर्वाचन के दौरान सोना , चांदी , शराब आदि की तस्करी करने वालों व चुनाव आयोग के आदेशो- निर्देशों के प्रतिकूल कार्य व रुपयों आदि का परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाये जाने वाले अभियान के तहत डा जितेन्द्र सिंह एसएसटी टीम प्रभारी ने टीम के साथ थाना बल्देव क्षेत्र की चौकी अरतौनी पर चैकिंग के दौरान सुनील कुमार पुत्र रामबाबू निवासी थरौरा थाना सैफऊ जिला हाथरस से 50 हजार रुपये व मदन गोपाल पुत्र रामनिवास निवासी उपरोक्त से 75 हजार रुपये ( कुल 1 लाख 25 हजार रुपये ) आज शनिवार को बरामद किये । बरामद रुपये को कार्यपालक मजिस्ट्रैट डा जितेन्द्र सिंह ने थाना बल्देव पर लाकर में जमा करा दिए हैं। प्रभारी थाना बल्देव द्वारा बरामद रुपयों के सम्बन्ध विधिक कार्यवाही करते हुए प्रभारी जीएसटी मथुरा व उप- जिलाधिकारी महावन को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।