प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। हाईवे क्षेत्र की एक कॉलोनी में मकान में बेल्डिंग कर रहे दो चचेरे भाईयों की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे लोग युवकों को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत पर घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे क्षेत्र की राज सिटी कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह के मकान में रैलिंग बिल्डिंग का कार्य कर रहे चचेरे भाई औरंगाबाद मस्जिद वाली गली निवासी 21 वर्षीय कलुआ पुत्र बिंदु खा, 20 वर्षीय भूरा पुत्र नवाब करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

आनन-फानन में मकान स्वामी देवेंद्र सिंह ने घटना की सूचना वेल्डिंग ठेकेदार बालाजीपुरम निवासी दानवीर चौधरी को दी। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवकों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे सूचना पर हाईवे थाना प्रभारी अनुज कुमार कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि मृतक के परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है जिसके घर में कार्य कर रहे उसको भी थाने पर बुलाया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.