मथुरा की पांचों विधानसभाओं के चुनाव पर निगरानी के लिए आयोग ने भेजे पर्यवेक्षक

मथुरा। जनपद में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता और आय व्यय लेखा जोखा की निगरानी रखने के लिए चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय के अनुसार विधान सभा निर्वाचन को स्वतंत्र, सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकगण मथुरा में आ चुके हैं।
विधान सभा छाता के प्रेक्षक डाॅ के हरीश कुमार आईएएस मो नं-7454911583, विधान सभा मांट के प्रेक्षक सी. सुर्दशन रेड्डी आईएएस मो.नं.-9068211579, विधान सभा मथुरा एवं गोवर्धन के प्रेक्षक आर. आनन्द कुमार आईएएस मो.नं.-9068811581 तथा विधान सभा बल्देव के प्रेक्षक अशोक कुमार गर्ग आईएएस मो.नं.-9084011578, व्यय प्रेक्षक विधान सभा छाता, मांट एवं गोवर्धन के प्रेक्षक रमेश कुमार आईआरएस मो.नं.-9068711580, व्यय प्रेक्षक विधान सभा मथुरा एवं बल्देव के प्रेक्षक केएस लैयाराजा आईआरएस मो.नं.-9068511582 और मथुरा, छाता, मांट, गोवर्धन एवं बल्देव के पुलिस प्रेक्षक बी शंकर जैसवाल आईपीएस मो.नं.-9012831846 को नियुक्त किया गया है।