राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । गुरुवार की रात्रि सड़क हादसे में राया मथुरा मार्ग पर गांव मल्हे के पास एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर राया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
कस्वे के करील वाली गली निवासी रोहित पुत्र राजन लाल मथुरा रोड स्थित मल्हे पेट्रोल पंप पर कार्यरत था जो कि गुरुवार की रात्रि अपने घर से बाइक द्वारा पेट्रोल पंप जा रहा था तभी मथुरा की तरफ से आ रही कार संख्या यू पी 85 एक्स 5051 के चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाकर बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिसके फलस्वरूप 22 बर्षीय युवक रोहित की दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। म्रतक के भाई विशाल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज करवाया है ।
शाम को मनाया छोटे भाई का जन्मदिन
राया निवासी युवक रोहित ने कल शाम को अपने छोटे भाई जो कि फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है जिसका जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ केक कटवाकर मनाया था जिसमे उसके परिजन दोस्त शामिल हुए थे कार्यक्रम समापन के बाद वह मल्हे स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक से डयूटी पर जा रहा था रास्ते मे सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी।