नगर आयुक्त ने लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए किया प्रेरित
मथुरा। रविवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 70 वार्ड में मेगा कोविड-19 वेक्सीनेशन ड्राइव अभियान के अंतर्गत कैंप लगाए गए। नगर आयुक्त अनुनय झा ने अपने भ्रमण के दौरान कैंप में पहुंचकर वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली और लोगों को अधिकाधिक संख्या में वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया।
महापौर डा. मुकेश आर्यबंधु एवम नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर नगर निगम मथुरा वृंदावन के समस्त 70 वार्डों मे रविवार को मौहल्ला निगरानी समिति की देख रेख में मेगा कॉविड वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया गया।
नगर आयुक्त श्री झा ने वार्ड 61 रमन आइडियल पब्लिक स्कूल वार्ड 18 इस्लामिया इंटर कॉलेज वार्ड 40 सराय आजमाबाद रेशमी देवी इंटर कॉलेज में लगे वैक्सिनेशन कैंप का निरीक्षण किया गया।

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया की वर्तमान में कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का प्रभाव अधिक हो गया है, ऐसी स्थिति मे सभी का वैक्सिनेशन होना अति आवश्यक है। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा सभी वार्डों मे मेगा कैंप लगाया है जिसमे लोगों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में वैक्सिनेशन कराया गया है। नगर निगम द्वारा आगे भी इसी प्रकार सभी वार्डो में कैंप लगवा कर वैक्सिनेशन कराया जायेगा।
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.ए. कुरेशी द्वारा बताता गया की गठित मौहल्ला निगरानी समिति के अध्यक्ष समस्त क्षेत्रीय पार्षदगण एवम 60 समन्वयक अधिकारियों द्वारा प्रात: 9 बजे से वार्डों में घर घर जाकर लोगों को वैक्सिनेशन कैंप की सूचना दी गई जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.