योगी के बार बार मथुरा आगमन से पूर्व विधायक प्रदीप माथुर काफी परेशान

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बार-बार मथुरा आने से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर काफी व्यथित परेशान हैं उन्होंने बिहारी जी से गुहार लगाई है कि उन्हें संन्यास क्यों नहीं दे देते। कांग्रेसी नेता प्रदीप माथुर ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि योगी जी बार-बार मथुरा आकर हिंदू मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रहे हैं। उनके बार-बार मथुरा आने से चारों ओर के रास्ते बंद हो जाते हैं जिससे व्यापार प्रभावित होता है। जन सभा करके वह मथुरा की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जनसभा के नाम पर योगी जी हिन्दू मुस्लिम के बीच भाईचारे की खाई को चौड़ा कर रहे हैं अब जनता पर इनके भाषणों का कोई असर नहीं पड़ रहा है।
19वीं बार मथुरा आने पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इनका लक्ष्य मथुरा है यह जनता को उकसाना चाहते हैं। मथुरा की शांति और लोकप्रियता पूरे देश में मशहूर है यदि यह शांति भंग करने की कोशिश करेंगे तो इनको काफी महंगा पड़ेगा। अपने पॉलिटिकली एजेंडा के तहत वह यहां पर आम जनता की रोजी-रोटी बंद करना चाहते हैं भाजपा सरकार ने महंगाई से वैसे ही कमर तोड़ रखी है। बिहारी जी के दर्शन कर योगी जी बार-बार सत्ता की कुर्सी उनसे मांग करते हैं जबकि गेरुआ वस्त्र धारी संत को यह शोभा नहीं देता। संतो को सत्ता की मांग नहीं करनी चाहिए।