मथुरा। जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यामिनी रमण आचार्य के सुपुत्र की बीती रात्रि सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि अन्य दोस्त घायल हुए है। घटना राजस्थान में दौसा (जयपुर) के पास होना बताया गया है। आज देर सांय मथुरा में अंतिम संस्कार किया जायेगा। बताते है सभी दोस्त खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।
जनपद के समाज सेवी कांग्रेसी नेता यामिनी रमण आचार्य के पुत्र 20 वर्षीय युवराज आचार्य अपने दो अन्य दोस्तों के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन कर मथुरा वापिस लौट रहे थे। रात्रि करीब 3.30 बजे के लगभग दौसा में नींद का झौंका आने के कारण वरना कार अनियंत्रित को गई, कार के पलटने से युवराज सड़क पर आ गिरा और कार उसके उपर चढ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान एयर बेग खुल गए थे लेकिन सीट बेल्ट न पहनने के कारण युवराज बाहर आ गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पर मौजूद पुलिस बल मौके पर आ गया। जिसने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की जानकारी फोन पर मथुरा दी गई तत्काल वहां यामिनी रमण सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने श्री आचार्य के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कराये शव उनको सुपुर्द कर दिया। ज्ञात रहे कुछ साल पूर्व भी श्री आचार्य के एक पुत्र का निधन हो चुका है। इस घटना की जानकारी से मथुरा में उनके शुभचिन्तक शोकाकुल हो उठे है मृतक युवराज पूर्व में जयपुर में पढता था, वर्तमान में वह नैनीताल में अध्ययनरत था। जिला पंचायत चेयरमैन किशन चौधरी के अनुसार उनका पुत्र गाडी में नहीं था वह सूचना मिलने पर सुबह 6 बजे मथुरा से दौसा गया है।