एक घण्टे तक खड़ी रही मालगाड़ी अन्य ट्रेनें प्रभावित
राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। कस्वा राया के कासगंज मथुरा रेलवे लाइन पर कोयल फाटक पर ईंटो से भरे ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ट्रैक पर फंस जाने से मथुरा की तरफ से कासगंज जा रही मालगाड़ी लगभग एक घण्टे तक खड़ी रही।
इस दौरान राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पर रेलवे के आला अधिकारी और राया पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी और जेसीबी व क्रेन की मदद से ट्रेक्टर ट्राली को हटवाकर रेलवे ट्रेक साफ करवाया इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो सका जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई।
गुरुवार साय कोयल रेलवे क्रासिंग पर ईंटो से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली रेलवे ट्रैक पर फस गयी जिसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह निकल नही पायी। इस दौरान मथुरा की तरफ से आ रही मालगाड़ी को मांट क्रासिंग पर ही रोक दिया गया गाड़ी के खड़े होने पर राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी।
घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी और जेसीबी व क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक साफ कराया गया तब कही जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान करीब एक घण्टा मालगाड़ी खड़ी रही जिसके चलते अन्य गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा।