मथुरा में टोंटी उद्योग से जुड़े व्यवसाईयों का जी.एस.टी. विभाग पर उत्पीडन करने का आरोप

मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के तत्वाधान में मथुरा टेप्स कॉक्स एसो. की बैठक में टोंटी उद्योग से जुड़े व्यवसाईयों का जी.एस.टी. विभाग की आगरा व मथुरा की टीमों द्वारा सर्वे के नाम पर उत्पीड़न व उगाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी। सरस्वती कुंड स्थित एक होटल पर हुई बैठक में एसो. के अध्यक्ष नीरज वशिष्ठ व संरक्षक रामनिवास अग्रवाल द्वारा बताया गया कि विगत माह से विभिन्न टोंटी व्यवसाईयो के प्रतिष्ठानो पर सर्वे के नाम पर जी.एस.टीअधिकारी लगातार धन उगाही लेकर उत्पीड़न कर रहे है।

बैठक में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महामंत्री सुनील अग्रवाल व वरिष्ठ मंत्री शशीभानु गर्ग द्वारा बैठक में बताया गया कि व्यापार मण्डल द्वारा सभी प्रकार के सर्वो का बहिष्कार किया गया है अगर सर्वे के नाम पर किसी भी व्यवसायिक इकाई का शोषण किया गया तो व्यापार मण्डल ऐसे अधिकारियो को चैन से नही बैठने देगा तथा घेराव कर उनके काले कारनामो से प्रदेश सरकार व उच्च अधिकारियो को अवगत कराया जायेगा।
इस सन्दर्भ में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उ.प्र. व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग को भी अवगत करा दिया गया है ।

बैठक का संचालन एसो. के महामंत्री आनंद राठी व अध्यक्षता नीरज वशिष्ठ द्वारा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राहुल गर्ग धर्मेन्द्र बंसल
तनु गर्ग मंत्री राघव अग्रवाल अनिल अरोडा (सोनू) शकील शाह कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रचार मंत्री दिनेश शुक्ला व नीरज गोयल अजेंद्र सानु दीपक दिलीप सुमित राहुल गोपाल हेमू आशीष दीपक संजय जौली रजत मुनीश अब्दुल शमीद योगेश केतन हिमांशु सुरेन्द्र वीरेन्द्र मनीष गुप्ता आदि उपस्थित थे ।