​श्री गिरिराज महाराज कॉलेज में हुआ ‘ताल तरंग’ डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन, गरबा की धून पर झूमे छात्र-छात्राएं

​मथुरा। गोवर्धन चौराहा स्थित शहर के प्रतिष्ठित संस्थान श्री गिरिराज महाराज कॉलेज में नवरात्रि पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ताल तरंग’ डांडिया नाइट्स का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों, गरबा की मधुर धुनों और डांडिया की खनक से पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा।
​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी तथा संस्थान की चेयरपर्सन ब्रजबाला शुक्ला के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन ब्रजबाला शुक्ला ने की जबकि प्राचार्या डॉ. राखी सक्सेना एवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ. ममतेश दीक्षित ने रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच संचालन रेडियो मिर्ची की एंकर आरजे हर्षा सिंह एवं डीजे लियो (दिल्ली) ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गरबा और बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘गरबा क्वीन’ के अंतर्गत पायल, अंशिका, कनिष्का, निशु और चंचल ने ‘उड़ी उड़ी जाए’ और ‘ढोलिडा’ जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी। वहीं, ‘ढोल की थाप’ में हेमा, उपासना, अनामिका और जागृति ने ‘नगाड़े संग ढोल’ पर शानदार प्रदर्शन किया। ‘बॉलीवुड गरबा’ में मेहा, आरती, शांति व वंश ने ‘चोगड़ा तारा’ और ‘कमरिया’ पर तालियां बटोरीं। ​विशेष आकर्षण ‘समूह डांडिया धमाल’ रहा, जिसमें गौरव, हेमा, ध्रुव, मुस्कान, अमित, उपासना, हिनेश, प्रिया, राज व जागृति ने ‘खलारी’, ‘नगाड़ा संग जी’ एवं ‘गोरी राधा ने कालो कान्हा’ पर प्रस्तुति दी। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की।
​कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राखी सक्सेना एवं डॉ. ममतेश दीक्षित की देखरेख में प्रोफेसर अभिजीत, प्रोफेसर खुशबू, प्रोफेसर श्वेता, प्रोफेसर गौरा, प्रोफेसर हरेंद्र, प्रोफेसर जयश्री, प्रोफेसर भव्यिका, प्रोफेसर अनुराधा व महेश कटारा आदि का योगदान रहा।