मथुरा। नागरिक सुरक्षा संगठन के डिप्टी डिविजनल वार्डन एवं समाजसेवी राजेश कुमार मित्तल को संगठन में सराहनीय सेवा को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अवार्ड आफ डीजी डिस्क एंड कमेंडेशन सर्टिफिकेट की घोषणा हुई है। लगभग एक दशक बाद गृह मंत्रालय भारत सरकार और नागरिक सुरक्षा निदेशालय दिल्ली के द्वारा मथुरा के किसी वार्डन को यह सम्मान दिया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने बताया है कि इससे पूर्व नागरिक सुरक्षा संगठन के मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी राष्ट्रपति पदक से नवाजे जा चुके हैं।
श्री मित्तल नागरिक सुरक्षा संगठन के डिप्टी डिविजनल वार्डन के अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं कोरोना काल के दौरान गरीब असहाय वर्ग को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा शीतकाल में निर्बल वर्ग को कंबल आदि वितरण में इनकी अहम भूमिका रही है ।
श्री मित्तल को भारत सरकार का सम्मान मिलने की घोषणा के बाद डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल डिविजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी उप नियंत्रक जसवंत सिंह सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह शम्भू बाबू डोरीलाल जगदीश सिंह सुरेश चंद्र शर्मा गणेश पाल घटना नियंत्रण अधिकारी सचिन अग्रवाल देवकीनंदन शर्मा पोस्ट वार्डन मुनव्वर बैग मुकेश तिवारी अशोक यादव रति रंजन सिंह एडवोकेट रविंद्र बंसल अनिल कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट आकाश चतुर्वेदी बैंकर डॉ. महेश चंद्र शर्मा सतीश चंद्र शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।